सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सतत तथा कुशल राजमार्ग अवसंरचना सुनिश्चित करने के लिए कार्यों के समय पर निष्पादन, कड़े गुणवत्ता मानकों के पालन और उन्नत प्रौद्योगिकियों को अपनाने के महत्व पर जोर दिया है। श्री गडकरी ने नई दिल्ली में आयोजित एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह बात कही। बैठक के दौरान श्री गडकरी ने कर्नाटक में सात हजार नौ सौ 26 किलोमीटर और केरल में 61 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं में एक हजार पांच सौ 13 किलोमीटर के राष्ट्रीय राजमार्गों की गुणवत्ता और प्रगति की समीक्षा की।
श्री गडकरी ने अधिकारियों को मानसून से पहले पूर्ण तैयारी सुनिश्चित करने, निवारक उपायों को लागू करने और राजमार्गों पर निर्बाध यातायात सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने अधिकारियों को मानसून के लिए अग्रिम योजना बनाने का भी निर्देश दिया।
