भारत और जर्मनी के बीच राजनीतिक ही नहीं, सांस्कृतिक संबंध भी मजबूत: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत और जर्मनी के बीच संबंध समय के साथ धीरे-धीरे मजबूत हुए हैं। जर्मनी के बर्लिन में भारतीय प्रवासी समुदाय को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री ने कहा कि भारत और जर्मनी न केवल राजनीतिक और रणनीतिक संबंध साझा करते हैं, बल्कि कला और संस्कृति का भी बड़े उत्साह से आदान-प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि इस वर्ष लोकतांत्रिक मूल्यों पर आधारित दोनों देशों के बीच औपचारिक राजनयिक संबंधों के 75 वर्ष पूरे हो गए हैं। उन्होंने बताया कि जर्मनी यूरोप में भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है, जहां भारत में 2 हजार से अधिक जर्मन कंपनियां काम कर रही हैं। दोनों देशों के लोगों के बीच संबंध सौहार्दपूर्ण हैं। उन्होंने वहां रहने वाले लगभग चार लाख भारतीय प्रवासी समुदाय के योगदान का भी उल्‍लेख किया। इससे पहले रक्षा मंत्री ने हमबोल्‍ट विश्‍वविद्यालय का दौरा कर रबीन्‍द्रनाथ टैगोर की प्रतिमा पर पुष्‍पांजलि अर्पित की।

Leave a Reply