प्रमुख रक्षा अध्यक्ष ने ब्रिटेन में उद्योग प्रतिनिधियों से मुलाकात कर रक्षा सहयोग बढ़ाने पर दिया जोर

प्रमुख रक्षा अध्‍यक्ष जनरल अनिल चौहान ने ब्रिटेन में रक्षा उद्योग के प्रतिनिधियों से मुलाकात कर रक्षा क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया।  उन्होंने कहा कि बेहतर आर्थिक सहयोग से रक्षा विनिर्माण, तकनीक आदान-प्रदान और आपूर्ति श्रृंखला मजबूत होगी। साथ ही, उन्होंने महत्वपूर्ण तकनीकों के सह-डिजाइन, सह-विकास और सह-उत्पादन पर भी बल दिया।

प्रमुख रक्षा अध्‍यक्ष ने कल लंदन में ब्रिटेन के कॉन्स्टिट्यूशन हिल स्थित मेमोरियल गेट्स पर पुष्पांजलि अर्पित कर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। जनरल चौहान ने ब्रिटेन की हिन्‍द-प्रशांत राज्य मंत्री सीमा मल्होत्रा ​​से भी भेंट की। इसके अलावा, उन्होंने प्रमुख अधिकारियों, विचारकों और बुद्धिजीवियों के साथ एक गोलमेज सम्मेलन में भी भाग लिया।

Leave a Reply