असम, केरलम और केंद्रशासित प्रदेश पुडुचेरी में विधानसभा चुनावों के लिए मतदान जारी

गुवाहाटी, 9 अप्रैल: असम, केरलम और केंद्रशासित प्रदेश पुडुचेरी में विधानसभा चुनावों के लिए मतदान जारी है। असम की 126 सीटों, केरल की 140 और पुद्दुचेरी की 30 सीटों के लिए मतदाता वोट डाल रहे हैं। निर्वाचन आयोग ने स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान के लिए सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए हैं।
असम में दोपहर 3 बजे तक लगभग 76 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। दक्षिण सालमारा मनकाचर जिले में अधिकतम 84 प्रतिशत से अधिक मतदान की खबर है।
केरलम में दोपहर 3 बजे तक 62 प्रतिशत से अधिक वोट डाले जा चुके थे। एर्नाकुलम जिले में अधिकतम 66 प्रतिशत मतदान का समाचार है।
केंद्र शासित प्रदेश पुद्दुचेरी में दोपहर 3 बजे तक 72 प्रतिशत से अधिक मतदान दर्ज किया गया।
नागालैंड में मोकोकचुंग जिले की 28वीं कोरिडांग विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए सभी 30 मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण मतदान जारी है। दोपहर 3 बजे तक 61 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह 7 बजे शुरू हुआ मतदान शाम 4 बजे तक चलेगा।
इस बीच पश्चिम बंगाल में पहले चरण के मतदान के लिए नाम वापस लेने की आज अंतिम तिथि है। दूसरे चरण के मतदान के लिए नामांकन दाखिल करने का आज अंतिम दिन है।
असम, केरलम, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और केंद्र शासित प्रदेश पुद्दुचेरी के लिए वोटों की गिनती अगले महीने की 4 तारीख को होगी।

Leave a Reply