राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने उत्कल दिवस पर ओडिशा के लोगों को शुभकामनाएं दी

नई दिल्ली, 1 अप्रैल : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्कल दिवस के अवसर पर ओडिशा के लोगों को शुभकामनाएं दी हैं।

राष्ट्रपति मुर्मु ने स्वतंत्रता संग्राम और राष्ट्र निर्माण में ओडिशा के योगदान को अमूल्य और प्रेरणादायी बताया। साथ ही, कहा कि राज्य के प्रतिभाशाली और मेहनती लोग विकसित भारत की यात्रा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

उपराष्ट्रपति ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि यह दिन राज्य की गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत, समृद्ध परंपराओं और यहाँ के लोगों की अदम्य भावना का उत्सव है। उन्होंने कामना की कि राज्य शांति, समृद्धि और प्रगति के पथ पर आगे बढ़े और ‘विकसित भारत’ के स्वप्न को साकार करने में अपना महत्त्वपूर्ण योगदान दे।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ओडिशा सांस्कृतिक और आध्यात्मिक महानता के एक शाश्वत प्रतीक के रूप में गौरव के साथ खड़ा है। सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने कहा कि ओडिया संगीत, कला और साहित्य ने भारत को अनगिनत तरीकों से समृद्ध किया है।

गृह मंत्री अमित शाह और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भी उत्‍कल दिवस पर ओडिशा के लोगों को शुभकामनाएं दी हैं। सोशल मीडिया संदेश में श्री शाह ने कहा कि समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और भगवान जगन्नाथ के दिव्य आशीर्वाद से ओडिशा देश का गौरव है।

लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि गौरवशाली इतिहास और प्रकृति की अतुलनीय देन से समृद्ध यह राज्य राष्ट्र की पहचान को और मजबूत करता है।

Leave a Reply