नई दिल्ली, 1 अप्रैल : रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि रेलवे के लिए रिकॉर्ड बजट आवंटन किया गया है। इससे देश के प्रत्येक नागरिक, विशेषकर गरीब और मध्यम वर्ग को लाभ मिल रहा है। लोकसभा में आज प्रश्नकाल के दौरान पूरक प्रश्न का उत्तर देते हुए श्री वैष्णव ने कहा कि पिछले एक दशक में रेलवे में किए गए महत्वपूर्ण निवेशों से देश के प्रत्येक नागरिक को प्रत्यक्ष लाभ मिला है। उन्होंने कहा कि पिछले वित्तीय वर्ष में 76 हजार 352 विशेष रेलगाड़ियां चलाई गईं। उन्होंने यह भी बताया कि आज रेल नेटवर्क पर प्रतिदिन लगभग 25 हजार रेलगाड़ियां चल रही हैं। श्री वैष्णव ने बताया कि इस वर्ष रेलवे ने एक हजार 670 मिलियन मीट्रिक टन माल ढुलाई का रिकॉर्ड भी हासिल किया है। श्री वैष्णव ने कहा कि सुरक्षा में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। उन्होंने बताया कि रेलवे ने रिकॉर्ड कमाई दर्ज की है। यह इसके मजबूत संचालन और विस्तारित होते स्तर को दर्शाती है
2026-04-01
