बिहार विधानसभा चुनाव: सत्ताधारी और विपक्षी दल, मतदाताओं को लुभाने के लिए कई वादे कर रहे

नईदिल्ली, २२ अक्टूबर : बिहार विधानसभा चुनाव से पहले, सत्ताधारी और विपक्षी दल, मतदाताओं को लुभाने के लिए कई वादे कर रहे हैं। राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने कहा है कि अगर महागठबंधन सत्ता में आता है, तो सभी जीविका दीदियों, यानी आजीविका स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं और संविदा कर्मचारियों को स्थायी सरकारी नौकरी दी जाएगी। यह घोषणा महागठबंधन के संयुक्त चुनाव घोषणापत्र जारी करने से पहले की गई।

पटना में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए, तेजस्वी यादव ने घोषणा की कि स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी प्रत्येक जीविका दीदियों को स्वास्थ्य बीमा और अन्य लाभों के साथ 30 हजार रुपये मासिक वेतन मिलेगा।

इस बीच, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पार्टी के चुनाव पर्यवेक्षक अशोक गहलोत आज महागठबंधन नेताओं के साथ चर्चा के लिए पटना में हैं। अशोक गहलोत आने वाले दिनों में संयुक्त चुनाव प्रचार की रणनीति पर तेजस्वी प्रसाद यादव के साथ बातचीत की संभावना है।

दूसरी ओर, भारतीय जनता पार्टी ने दावा किया है कि अगर एनडीए सत्ता में लौटता है, तो राज्य में विकास की गति और तेज़ होगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने विश्वास व्‍यक्‍त किया कि बिहार की जनता एक बार फिर विधानसभा चुनाव में एनडीए को स्पष्ट बहुमत देगी।