BJP-Samajwadi Party Prem Shukla : चलता रहेगा बुलडोजर, गुंडे जेल में जाएंगे, भाजपा होगी 300 पार

गोरखपुर, 25 फरवरी (हिस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ला ने शुक्रवार को समाजवादी पार्टी (सपा) पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि यूपी विधानसभा चुनाव के चार चरणों का मतदान संपन्न हो चुका है। इन चारों चरणों में जिस तरह से भाजपा के पक्ष में प्रचंड मतदान हुआ है। विपक्षियों के टेबल खाली हैं। उससे प्रदेश की जनता ने 10 मार्च 2022 को आने वाले परिणाम का संकेत स्पष्ट रूप से दे दिया है।

उन्होंने कहा कि पांचवें और छठे चरण के मतदान के लिए चुनाव प्रचार अर्श पर है। पूरा विश्वास है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा एक बार फिर 300 सीटों को पार कर जनादेश हासिल करने में सफलता प्राप्त करेगी।

प्रेम शुक्ला ने कहा कि “चलता रहेगा बुलडोजर गुंडे जेल में जाएंगे। अखिलेश बाबू ध्यान से सुन लो फिर से योगी आएंगे। कोई संदेह प्रदेश की जनता के मन में नहीं है और अखिलेश के मन में भी कोई संदेह नहीं रहना चाहिये।

लव जिहाद के मामले चरम पर रहे हैं। टाउनहाल स्थित मीडिया सेंटर पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ला ने कहा कि आपको पता है कि योगी सरकार के पूर्व लव जिहाद के मामले बहुत सामने आते थे। गोरखपुर में भी लव जिहादियों ने न केवल एक हिंदू लड़की को अपने जाल में फंसाया, बल्कि संपत्ति के लोभ में उसके परिजनों की हत्या तक कर दी। वर्ष 2013 में हुई इस घटना ने स्तब्ध कर दिया था। लेकिन योगी सरकार ने के बाद अब किसी की हिम्मत लव जिहाद करने की नहीं होती।

उन्होंने कहा कि भाजपा के संकल्प पत्र में स्पष्ट किया गया है कि आने वाले दिनों में लव जिहाद में संलिप्त अपराधियों को 10 वर्ष की सजा दी जाएगी। उनको आर्थिक दंड भी दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि लव जिहाद की घटनाएं आपको याद होंगी। इसके अलावा कभी संकटमोचन खतरे में होता था। कभी रामलला पर बम फटते थे। कभी गोरखपुर में गोलघर में बम फटता था। कभी लखनऊ हाईकोर्ट को निशाना बनाया जाता था।

मुल्लावाद करते हैं अखिलेश

योगी आदित्यनाथ ने लगातार पांच वर्षों में बहुत काम किया है। योगी आदित्यनाथ के 5 वर्षों के काम के हिसाब के बूते योगी आदित्यनाथ की सरकार एक बार फिर 300 से अधिक सीटें जीतकर उत्तर प्रदेश में सरकार बना रही है। 11 मार्च के बाद फर्जीवाड़ा करने वाले हिजाबवादी, जिहादवादी, संप्रदायवादी, जातिवादी, वंशवादी लोग हैं। उन सबका यूपी से पलायन होना सुनिश्चित है। उन्होंने कहा कि अखिलेश सिंह यादव का मुल्लावाद हर कोई जानता है।

संतों का अपमान करते हैं अखिलेश

उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव सनातन परंपरा के संतों का अपमान करने के लिए कुख्यात हैं। वर्ष 1990 में रामदाना को मुलायमदाना कहने की मजबूरी उत्तर प्रदेश की जनता के सामने आई थी। आज भव्य और दिव्य रामलला के मंदिर का निर्माण हो रहा है। बाबरवादियों की छाती इसको देखकर रोज फटती है।

अखिलेश यादव के अब्बू जिहादी शक्तियों को संरक्षण देते रहे हैं

प्रेम शुक्ला ने कहा कि जिस तरह से उत्तर प्रदेश में विकास हुआ है, वह अविस्मरणीय है। उन्होंने कहा कि पूर्वांचल में चुनाव का दौर चल रहा है। पूर्वांचल एक समय में माफिया के चंगुल में था। यह सभी को पता है। किस तरह से वंशवाद, जातिवाद, संप्रदायवाद, जिहादवाद और लव जिहादवाद के चंगुल में पूर्वांचल की जनता पिस रही थी। पूर्वांचल को भारत का शिकागो कहा जाने लगा था। योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में जिस तरह माफिया तत्वों के खिलाफ कार्रवाई हुई उसके कारण आज पूर्वांचल की जनता स्वयं को सुरक्षित महसूस करती है। एक जमाने में मुख्तार अंसारी का काफिला चलता था। बंदूक लहराते हुए गुंडे मुख्तार अंसारी के आसपास घेरा बनाकर चलते थे। मुख्तार अंसारी और अतीक अहमद जैसे गुंडों के कारण स्थिति यह थी कि माफिया शक्तियां पुलिस बल को जूते की नोक पर रखती थी। कोतवाली बंद हो जाया करती थी। वर्ष 2005 के मऊ की हिंसा किसी को भूली नहीं होगी। एक माफिया को बचाने के लिए मऊ महीनों तक जलता रहा। दर्जनों निर्दोषों की जान गई। सैकड़ों निर्दोष घायल हुए। सांप्रदायिक हिंसा की आग लगाने वाले जिहादी शक्तियों को तत्कालीन सरकार के मुखिया अखिलेश सिंह यादव के अब्बू मुलायम सिंह यादव संरक्षण देते रहे। आज वही मुख्तार अंसारी उत्तर प्रदेश की जेल में भी आने से डरता है। उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में जिस तरह से पुलिस बल समर्थ और सक्षम है। उसके कारण उसे पंजाब भागना पड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *