Rae Bareli Congress Priyanka Gandhi : रायबरेली में बोलीं प्रियंका,’पाकिस्तान और आतंकवाद पर बात करने से नहीं भरेगा पेट’

रायबरेली, 25 फ़रवरी(हि.स.)। आतंकवाद के मुद्दे को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि महंगाई और बढ़ती बेरोजगारी के बजाय पाकिस्तान और आतंकवाद की बात करने से किसी का पेट नहीं भरेगा।

पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी शुक्रवार को कांग्रेस उम्मीदवार अर्जुन पासी के पक्ष में सलोन में आयोजित जनसभा को सम्बोधित कर रहीं थीं। उन्होंने कहा कि, प्रदेश में मुख्य समस्या बेरोजगारी है, महंगाई है, महिलाओं की सुरक्षा है। किसानों की बड़ी-बड़ी समस्याएं हैं। महंगाई चरम पर है, मैं जानती हूं कि आप किस तरह से अपनी रोजी-रोटी कमा रहे हैं। पेट्रोल-डीज़ल के दाम इतने बढ़ चुके हैं कि आप खरीद नहीं पा रहे हैं।

प्रियंका वाड्रा के कहा कि असलियत ये है कि मोदी अपने उद्योगपति दोस्तों के लिए सबकुछ कर रही है। इस दौरान प्रियंका गांधी ने कांग्रेस घोषणा पत्र का संकल्प गिनाते हुए कहा कि हम किसानों के कर्जे माफ करेंगे। आवारा पशुओं की समस्या का समाधान करेंगे और गेहूं-धान के लिए ₹2500 प्रति क्विंटल दाम देंगे। कोरोना काल में दुकानदारों, छोटे व्यापारियों का बिजली बिल का बकाया माफ कर देंगे। कांग्रेस की सरकार बनते ही 3 गैस सिलेंडर मुफ्त मिलेगी।

अंत में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि, यह खोखले वादे नहीं हैं सरकार बनते ही हम कर के दिखायेगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *