Firing : बीड़ के रजिस्ट्री आफिस पर फायरिंग से दो घायल

मुंबई, 25 फरवरी (हि.स.)। बीड़ जिले के जिलाधिकारी कार्यालय के पास रजिस्ट्री आफिस में शुक्रवार सुबह दो पक्षों में विवाद के बीच फायरिंग होने से दो लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस मामले में पुलिस स्टेशन छानबीन कर रही है।

बीड़ जिले के पुलिस अधीक्षक आर. राजा के अनुसार शुक्रवार सुबह बीड़ जिलाधिकारी कार्यालय के पास स्थित रजिस्ट्री आफिस में दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। इसकी वजह से घटनास्थल पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई थी। उसी समय घटनास्थल पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने अचानक फायरिंग कर दी। इस फायरिंग में सतीश बबन क्षीरसागर व फारुख सिद्दीकी घायल हो गये। सतीश के पैर में गोली लगी है और फारुख के पैर को छूते हुए गोली निकल गई। दोनों को घायलावस्था में बीड़ जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस आरोपित को ढ़ूंढने का प्रयास कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *