Shrilanka’s ambassador  : श्रीलंकाई उच्चायुक्त ने सरसंघचालक डॉ भागवत से की मुलाकात

नागपुर, 24 फरवरी (हि.स.)। श्रीलंकाई उच्चायुक्त मिलिंदा मोरागोडा ने गुरुवार को नागपुर स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मुख्यालय का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत से मुलाकात कर चर्चा की।

भारत में श्रीलंका के उच्चायुक्त मिलिंदा मोरागोडा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कि कार्यशैली और सामाजिक कार्यों से बहुत प्रभावित हैं। इसी के चलते वे संघ को अधिक गहराई से जानने के लिए गुरुवार को नागपुर पहुंचे। नागपुर पहुंचने के बाद मोरागोडा शहर के शुक्रवारी इलाके में स्थित संघ के संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार के पैतृक निवास गए। डॉ. हेडगेवार के निवास को स्मारक के तौर पर संजोया गया है। इसके बाद श्रीलंकाई उच्चायुक्त मिलिंदा मोरागोडा महल इलाके में स्थित संघ मुख्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत से मुलाकात की। इस अवसर पर मिलिंदा मोरागोडा ने संघ की कार्यशैली और विचारों के प्रति आस्था दर्शाते हुए विस्तार से चर्चा की। इस मुलाकात के बाद मोरागोडा रेशमबाग स्थित डॉ. हेडगेवार स्मृति मंदिर पहुंचे। जहां उन्होंने डॉ. हेडगेवार और गोलवलकर गुरुजी के समाधी स्थल के दर्शन किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *