आईटीबीपी पर्वतारोहियों ने माउंट करजोक कांगड़ी की चढ़ाई की

नई दिल्ली, 23 फरवरी (हि.स.)। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) की केंद्रीय पर्वतारोहण टीम ने मुश्किल मौसम की परिस्थितियों में 20 फरवरी, 2022 को माउंट करजोक कांगड़ी पर आरोहण किया है।

आईटीबीपी के प्रवक्ता विवेक पांडेय ने बुधवार को जानकारी देते हुए बताया कि बल के पर्वतारोहियों ने यह कारनामा लद्दाख में कर दिखाया है जहां इन दिनों न्यूनतम तापमान शून्य से 40 डिग्री सेल्सियस नीचे है। इसे पर्वत पर पहली बार आरोहण किया गया है।

चरम सर्दियों में शारीरिक और मानसिक दृढ़ता का प्रदर्शन करते हुए आइटीबीपी के छह शीर्ष पर्वतारोहियों की टीम ने बल के एक शीर्ष पर्वतारोही कमांडेंट रतन सिंह सोनाल के नेतृत्व में लद्दाख के सर्द बर्फीले रेगिस्तान में स्थित 20,177 फीट ऊंची माउंट करजोक कांगड़ी की चोटी पर सफल आरोहण किया। डिप्टी कमांडेंट अनूप नेगी इस दल के डिप्टी लीडर थे।

उल्लेखनीय है कि इस टीम ने किसी प्रकार के विशेष पर्वतारोहण उपकरण और समर्थन प्रणाली का उपयोग नहीं किया और उच्च स्तर की शारीरिक सहनशक्ति और समूह के आपसी समन्वय के साथ यह मुश्किल चढ़ाई पूरी की।

1962 में गठित आईटीबीपी भारत-चीन सीमा की रक्षा हेतु तैनात है। बल ने 225 से अधिक पर्वतारोहण अभियानों को सफलतापूर्वक पूरा किया है जो इस पर्वतीय युद्ध प्रशिक्षित बल का एक विशिष्ट रिकॉर्ड है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *