BJP : भाजपा के दिग्गजों का लखनऊ में शनिवार को जमावड़ा

लखनऊ, 18 फरवरी (हि.स.)। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में दो चरणों का मतदान हो चुका है। तीसरे चरण के मतदान की पूर्व संध्या पर भाजपा के प्रदेश कार्यालय पर दिग्गजों का जमावड़ा होगा। प्रदेश कार्यालय पर होने वाली महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक में पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह समेत अन्य नेता शामिल होंगे। इससे पहले नड्डा और शाह दूसरे जिलों में चुनावी सभाओं को सम्बोधित करेंगे।

भाजपा की इस बैठक में पहले एवं दूसरे चरण में हुए मतदान की परिस्थितियों पर चर्चा होगी। वहीं आगामी चुनाव की तैयारियों पर भी मंथन किया जाएगा। भाजपा अलग-अलग चरणों में मुद्दे भी अलग-अलग ही उठा रही है। पार्टी के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी हिमांशु दुबे ने शुक्रवार को बताया कि अमित शाह दोपहर दोपहर एक बजे मटौंध मंडी स्थल, तिन्दवारी, बांदा में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद दोपहर 2:45 बजे कमोली, ऊंचाहार, रायबरेली में जनसभा करेंगे। वहीं शाम चार बजे हरि शगुन लॉन, निकट बरगद चौराहा, रायबरेली में जनसभा को सम्बोधित करेंगे। अमित शाह शाम 5:45 बजे महात्मा गांधी मार्ग, कैन्ट लखनऊ में प्रबुद्ध संवाद को संबोधित करेंगे। इसके बाद रात आठ बजे पार्टी के प्रदेश कार्यालय में संगठनात्मक बैठक करेंगे।

दुबे ने बताया कि नड्डा सुबह 12 बजे खुर्शीद क्लब का मैदान, सुलतानपुर में जनसभा करेंगे। इसके बाद दोपहर 1:50 बजे रणन्जय इंटर कालेज खेल का मैदान, गौरीगंज, अमेठी में जनसभा को सम्बोधित करेंगे। शाम चार बजे आरआरएसआईएमटी परिसर, मुंशीगंज, अमेठी में जनसभा में शामिल होंगे। इसके बाद रात आठ बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय में संगठनात्मक बैठक करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *