Bappi Lahiri: बप्पी लाहिड़ी का अंतिम संस्कार गुरुवार को

मुंबई, 16 फरवरी (हि.स.)। डिस्को म्यूजिक से लोगों को दीवाना बनाने वाले प्रख्यात संगीतकार और गायक बप्पी लाहिड़ी का अंतिम संस्कार गुरुवार को जुहू के पवन हंस श्माशान घाट में होगा। प्रसिद्ध गायक बप्पी लाहिड़ी के निधन पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने गहरा शोक जताया है।

अपने 69 साल के शानदार सफर में बप्पी दा ने हजारों क्लासिक्स बॉलीवुड को दिए हैं। उनके निधन से समूचा देश स्तब्ध है। प्रशंसक और फिल्म इंडस्ट्री गहरे सदमे में है।

परिवार के आधिकारिक बयान के अनुसार उनका अंतिम संस्कार 17 फरवरी को जुहू के पवन हंस श्मशान घाट में किया जाएगा। उनके पुत्र बप्पा लाहिड़ी के गुरुवार दोपहर दो बजे तक अमेरिका से मुंबई पहुंचने की संभावना है। दा के परिवार में उनकी पत्नी चित्रानी और दो बच्चे बप्पा और रेमा हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *