Sarojini Naidu : सरोजिनी नायडू को स्वतंत्रता आंदोलन में अमूल्य भूमिका के लिए हमेशा याद किया जाएगा : वेंकैया

नई दिल्ली, 13 फरवरी (हि.स.)। उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने रविवार को स्वतंत्रता सेनानी और सुप्रसिद्ध कवियित्री सरोजिनी नायडू को उनकी जयंती पर नमन करते हुये कहा कि उन्हें भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में उनकी अमूल्य भूमिका के लिए हमेशा याद किया जाएगा।

उपराष्ट्रपति नायडू ने ट्वीट कर कहा, “भारत कोकिला सरोजिनी नायडू जी की आज जयंती पर उन्हें नमन। वह एक प्रख्यात स्वतंत्रता सेनानी, प्रतिभाशाली कवयित्री, वाक्पटु वक्ता और महिलाओं के अधिकारों की एक उत्साही योद्धा थीं। उन्हें भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में उनकी अमूल्य भूमिका के लिए हमेशा याद किया जाएगा।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *