Surendra Srivastava : सपा सरकार बनने पर कायस्थ समाज की होगी भागीदारी : सुरेन्द्र श्रीवास्तव

लखनऊ, 12 फरवरी (हि.स.)। लखनऊ मध्य विधानसभा के अंतर्गत वशीरथ गंज वार्ड में सपा प्रत्याशी व पूर्व कैबिनेट मंत्री रविदास मेहरोत्रा के साथ सपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने घर-घर जाकर जनसम्पर्क किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार को पराजित कर समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए कायस्थ समाज और सभी वर्ग के लोगों से साइकिल चुनाव चिन्ह पर मतदान करने की अपील की।

सुरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कायस्थ समाज की संगठन और सत्ता में भागीदारी का वायदा किया है। सरकार बनने पर कायस्थ समाज की भागीदारी होगी। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव ने सरकारी कर्मचारियों के कल्याण के लिए पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने का भी वादा किया। प्रदेश में सरकारी विभागों में खाली ग्यारह लाख पदों पर नियुक्ति और एक करोड़ नौकरियां देने का वादा किया है। सपा प्रमुख के इस वायदे से विपक्ष की नींद खराब हो चुकी है। उन्होंने दावा किया है कि भाजपा के चाल और चरित्र से जनता परिचित हो चुकी है। पहले चरण के मतदान इस बात का प्रमाण है। प्रदेश में समाजवादी पार्टी तीन सौ से ऊपर सीट जीत कर 10 मार्च को सरकार बनाने जा रही है।

सपा प्रत्याशी रविदास मेहरोत्रा ने कहा कि नौकरियों में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण और पुलिस में महिलाओं के लिए अलग से विंग बनाने की घोषणा कर सपा ने महिलाओं के सम्मानित जीवन-यापन की योजना बनाई है। उन्होंने कहा कि समाजवादी कैंटीन में 10 रूपये में समाजवादी थाली की व्यवस्था की जाएगी। इस दौरान पार्षद सतीश साहू, सचिन कंछल उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *