Handball : लखनऊ जिला हैंडबाल संघ के अध्यक्ष बने अनुराग मिश्रा, विनीत बने सचिव

लखनऊ, 10 फरवरी (हि.स.)। लखनऊ जिला हैंडबाल संघ की नई कार्यकारिणी का गुरुवार को गठन किया गया। अनुराग मिश्रा को फिर से संघ का सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। इस बैठक में विनीत बिसारिया को सचिव, डॉ.सुमंत कुमार पांडेय को आयोजन सचिव और सलमान चौधरी को कोषाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा अन्य सभी पदों पर भी सर्वसम्मति से निर्वाचन हुआ।

नवगठित कार्यकारिणी को उत्तर प्रदेश हैंडबाल एसोसिएशन के महासचिव डॉ.आनन्देश्वर पांडेय ने बधाई दी और कहा कि मुझे विश्वास है कि नवगठित कमेटी लखनऊ जिले में हैंडबाल खेल को नए आयाम देगी।

नई कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष पद पर राकेश भट्ट, देवेश श्रीवास्तव, राजन दीक्षित, मो.आसिफ, दीपक चावला को चुना गया। वहीं सचिव विनीत बिसारिया, आयोजन सचिव डॉ. सुमंत कुमार पांडेय, कोषाध्यक्ष सलमान चौधरी, सह सचिव, अनूप किशोर शर्मा, विजेन्दर सिंह, मो. हलीम, शिवानाथ मिश्रा, नंदलाल बनाये गये। कार्यकारिणी में सोमेश कुमार, नदीम अहमद, महेश नारायण अवस्थी, असद नफीस, आलोक मिश्रा, रीना सिंह, शिवा सिंह को रखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *