Covid19 : कोविड के चलते विदेशों में 4355 प्रवासी भारतीयों की मौत

नई दिल्ली, 10 फरवरी (हि.स.)। विदेश मंत्रालय के अनुसार कोविड-19 के चलते दुनिया भर में 4,355 प्रवासी भारतीयों की मौत हुई है। यह जानकारी इन देशों में स्थित भारतीय मिशन और केंद्रों द्वारा उपलब्ध कराई गई है।

राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरण ने बताया कि मृतक प्रवासियों में से 127 को अंतिम संस्कार के लिए भारत लाया गया है। भारत लाने और अंत्येष्टि करने के लिए ‘भारतीय समुदाय कल्याण कोष’ से मिशनों की ओर से आवेदन मिलने पर वित्तीय सहायता भी प्रदान की गई है।

विदेश मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार कोविड-19 के चलते मरने वाले प्रवासी भारतीयों का आंकड़ा खाड़ी देशों में सबसे अधिक है। सऊदी अरब में 1237, संयुक्त अरब अमीरात में 894, ओमान में 555, कुवैत में 668 और बहरीन में 203 प्रवासी भारतीयों की कोविड से मौत हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *