Released : नीलकमल सिंह का दर्दभरा सांग ‘आखिरी विदाई’ रिलीज

मुंबई, 09 फरवरी (हि.स.)। नीलकमल सिंह ने अपने चुलबुले और नटखट अंदाज से अलग कुछ दर्द भरे भोजपुरी गाने भी गाए हैं, इन गानों को भी दर्शकों का खूब प्यार मिला है। ये गाने भी जमकर यूट्यूब पर वायरल हुए हैं। नीलकमल सिंह का एक ऐसा ही दर्द भरा भोजपुरी गाना ‘आखिरी विदाई’ को वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। समाचार लिखे जाने तक 45 हजार से ज्यादा व्यूज और 7 हजार से ज्यादा लाइक्स मिले हैं।

नीलकमल सिंह के दर्द भरे भोजपुरी गाने ‘आखिरी विदाई’ के वीडियो में उनके साथ अभिनेत्री प्रगति भट्ट नजर आ रही हैं। इन दोनों के बीच बेहतरीन केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। इस वीडियो को देखकर आप भी अपने आंसू रोक नहीं पाएंगे। जहां वीडियो में प्रगति और नीलकमल की शादी हो जाती है और कुछ समय बाद ही प्रगति को पता चलता है कि उसे कोई जानलेवा बीमारी है। फिर प्रगति की मौत हो जाती है, जिसकी अंतिम विदाई को लेकर नीलकमल सिंह ये दर्दभरा गीत गा रहे हैं। उनके इस दर्द को उन्होंने बड़े ही संजीदा ढंग से वीडियो में प्रस्तुत किया है।

नीलकमल सिंह के दर्द भरे भोजपुरी गाने ‘आखिरी विदाई’ के लिरिक्स, कम्पोजीशन और कांसेप्ट आशुतोष तिवारी का है जबकि इसका संगीत शिशिर पांडेय ने दिया है। इस गाने के निर्माता रत्नाकर कुमार और निर्देशक आर्यन देव हैं। गाने को कोरियोग्राफर सम्राट अशोक ने किया है जबकि वीडियो को मीत जी ने एडिट किया है। रिकॉर्ड एंड मिक्स जीतू शर्मा हैं। इसके प्रोडक्शन हेड पंकज सोनी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *