Released : सपा ने आठ और विधानसभा प्रत्याशियों की सूची जारी की

लखनऊ, 08 फरवरी (हि.स.)। समाजवादी पार्टी ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए छह जिलों के आठ और प्रत्याशियों की सूची जारी की है। सपा ने आज सुबह भी 10 प्रत्याशियों की एक सूची जारी की थी।

मंगलवार को सपा कार्यालय द्वारा जारी दूसरी सूची में बलरामपुर जिले की तुलसीपुर विधानसभा से मसूद आलम और उतरौला से हसीब हसन को प्रत्याशी घोषित किया गया है। इसी प्रकार सिद्धार्थनगर जिले की बांसी विधानसभा से अमर सिंह चौधरी को टिकट दिया गया है।

गोरखपुर की चौरी-चौरा सीट से कैप्टन बृजेश चन्द लाल और कुशीनगर की हाटा विधानसभा से रणविजय पर पार्टी ने भरोसा जताया है। चन्दौली जिले की चकिया अनुसूचित सीट से जितेन्द्र कुमार, भदोही जिले की ज्ञानपुर विधानसभा से डॉ विनोद कुमार विन्द और औराई सुरक्षित सीट से अंजना सरोज को सपा ने प्रत्याशी बनाया है।