Award : गुजराती भाषा के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार का ऐलान

नई दिल्ली, 08 फरवरी (हि.स.)। साहित्य अकादमी ने मंगलवार को गुजराती भाषा के लिए वर्ष 2021 के साहित्य अकादमी पुरस्कार की घोषणा की। साहित्यकार यज्ञेश दवे को उनके कविता संग्रह “गंध मंजूषा” के लिए यह पुरस्कार दिया जाएगा।

साहित्य अकादमी के सचिव डॉ के. श्रीनिवासराव ने बताया कि पुस्तक का चयन त्रिसदस्यीय निर्णायक मंडल ने निर्धारित चयन प्रक्रिया का पालन करते हुए सर्वसम्मति से किया। निर्णायक मंडल में साहित्यकार डॉ महेश चम्पकलाल, चन्द्रकांत टोपीवाला और शरीफा बिजलीवाला थे।

डॉ राव ने बताया कि पुरस्कार के रूप में एक उत्कीर्ण ताम्रफलक, शॉल और एक लाख रुपये की राशि पुरस्कृत लेखक को दिल्ली में आयोजित एक विशेष समारोह (साहित्योत्सव) में 11 मार्च 2022 को दी जाएगी।

उल्लेखनीय है कि 30 दिसंबर 2021 को घोषित साहित्य अकादमी के मुख्य पुरस्कार-2021 में गुजराती, मैथिली, मणिपुरी और उर्दू भाषाओं के पुरस्कार घोषित नहीं किए गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *