Anurag Thakur : लता मंगेशकर का जाना हर किसी की निजी क्षतिः अनुराग ठाकुर

नई दिल्ली, 06 फरवरी (हि.स.)। केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने भारत रत्न स्वर कोकिला लता मंगेशकर के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने रविवार को ट्वीट कर कहा कि स्वर कोकिला, सुर सम्राज्ञी लता जी का निधन ऐसी क्षति है, जिसकी भरपाई असंभव है। उनका जाना हर किसी के लिए व्यक्तिगत नुकसान है।’’

अनुराग ठाकुर ने कहा, ‘‘ निजी तौर पर वो मेरी सबसे पसंदीदा गायिका थीं जिन्होंने उम्र के हर पड़ाव पर अपने गायन से मेरे जैसे अनगिनत लोगों को प्रभावित किया, हमारे अंतर्मन पर अपनी अमिट छाप छोड़ी। लता जी के अंदर की भारतीयता उनके संगीत में झलकती थी, उनके जैसा व्यक्तित्व का अवतरण सदियों में होता है।’’

उन्होंने कहा कि उनकी आवाज अमर रहेगी, हमारे त्योहारों में, हमारे संस्कारों में, हमारे शुभ कार्यों में, हमारी सीमाओं पर, हमारी वंदना में, हमारी आराधना में, भावों की अभिव्यक्ति में, हर जगह, सर्वत्र। आपकी स्वर से यह देश सदा गुंजायमान रहेगा लताजी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *