Omicron : महाराष्ट्र में अब तक 2013 ओमिक्रोन संक्रमित हुए स्वस्थ

मुंबई, 04 फरवरी (हि.स.)। महाराष्ट्र में शुक्रवार तक 2013 ओमिक्रोन संक्रमित पूरी तरह स्वस्थ हो गए हैं। सूबे में इस समय 1321 ओमिक्रोन संक्रमितों का इलाज जारी है। महाराष्ट्र में आज एक भी ओमिक्रोन संक्रमित नहीं मिला है, सूबे में अब तक कुल 3334 पाए गए हैं।

स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बताया कि महाराष्ट्र के ठाणे मंडल में 1308, इनमें अकेले मुंबई में 1080, नासिक मंडल में 16, पुणे मंडल में 1470, कोल्हापुर मंडल में 85, औरंगाबाद मंडल में 57, लातुर मंडल में 26, आकोला मंडल में 62, नागपुर मंडल में 309 इस तरह कुल 3334 ओमिक्रोन संक्रमित मिले हैं।

राजेश टोपे ने कहा कि राज्य में ओमिक्रोन संक्रमितों तथा कोरोना संक्रमितों का प्रभावी तरीके से इलाज जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *