First prize : यूपी की झांकी को फिर प्रथम पुरस्कार

लखनऊ, 04 फरवरी (हि.स.)। गणतंत्र दिवस के अवसर पर निकाली गयी झांकी में उत्तर प्रदेश की झांकी को इस साल फिर प्रथम पुरस्कार के लिए चुना गया है। यह झांकी गत 26 जनवरी को दिल्ली के राजपथ पर निकली थी। चयन समिति के सदस्यों ने गीत और उसकी प्रस्तुति की खुले मन से सराहना की।

उत्तर प्रदेश सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की ओर से तैयार कराई गई इस झांकी में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर और ‘एक जिला एक उत्पाद परियोजना’ की उपलब्धियों को दर्शाया गया है। इस मनोरम झांकी का निर्माण विविड इंडिया ने किया है। गीत-संगीत इस झांकी का मजबूत पक्ष रहा।

प्रसिद्ध कवि-गीतकार वीरेन्द्र वत्स की लेखनी से निकले गीत ‘काशी का गौरव लौटा जब खुला भव्य गलियारा, विश्वनाथ से मिलकर पुलकित है गंगा की धारा’ को बॉलीवुड संगीतकार राजेश सोनी ने संगीत से सजाया है। आवाज मनीष शर्मा की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *