कोलकाता, 2 फरवरी (हि.स.)। तृणमूल कांग्रेस के सांगठनिक चुनाव में ममता बनर्जी को एक बार फिर निर्विरोध अध्यक्ष चुन लिया। साथ ही तृणमूल ने अगले लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में अपने उम्मीदवार उतारने और विधानसभा चुनाव में सपा के समर्थन करने के लिए 8 फरवरी को उत्तर प्रदेश जाने का ऐलान किया गया।
बुधवार को तृणमूल कांग्रेस के सांगठनिक चुनाव की प्रक्रिया पूरी की गई। एक बार फिर ममता बनर्जी को तृणमूल कांग्रेस का अध्यक्ष चुना गया। वे लगातार चौथी बार पार्टी की निर्वाचित हुई हैं। इस मौके पर मुख्यमंत्री और प्रमुख ममता बनर्जी ने कि अगले लोकसभा चुनाव के लिए विपक्षी दलों से एकजुटता की अपील की है। साथ ही ऐलान किया है कि तृणमूल 2024 के लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश से अपने उम्मीदवार लड़ाएगी। ममता ने कहा कि वह 8 फरवरी को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को समर्थन देने जा रही हैं। बनर्जी ने अपने संबोधन में कहा कि उत्तर प्रदेश में तृणमूल कांग्रेस विधानसभा का चुनाव नहीं लड़ रही है। तृणमूल अगले लोकसभा चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश में हमारी यूनिट ने काम करना शुरू कर दिया है। ममता ने कहा कि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी को समर्थन दे रही है। मैंने गोवा में अपनी यूनिट बनाई, त्रिपुरा में हमारा वोट शेयर 20 फीसदी है। गैर भाजपा पार्टियों को एकजुट करने की कवायद को तेज करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें बंगाल में तृणमूल को अगले दो सालों में और मजबूत बनाना होगा ताकि 2024 में हम यहां की सभी 42 सीटें जीत सकें। हमें भाजपा को भगाना होगा। उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस चाहती है कि 2024 चुनाव में भाजपा को मात देने के लिए सभी क्षेत्रीय दल एक साथ आएं। उन्होंने कहा कि तृणमूल नेतृत्व में बिना भेदभाव एकजुटता रहेगी। कार्यसमिति की पहली बैठक दिल्ली में होगी।
उल्लेखनीय है कि ममता बनर्जी ने 1998 में कांग्रेस से अलग होकर तृणमूल कांग्रेस पार्टी की स्थापना की थी और तब से वह इसका नेतृत्व कर रही हैं। वर्ष 2001 और 2006 के विधानसभा चुनाव में दो असफल प्रयासों के बाद 2011 में वाम मोर्चे को मात देकर तृणमूल सत्ता में आई थी। तब से ममता की पार्टी लगातार तीन बार से सत्ता में है।
