अवैध रूप से शराब बेचने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

सिलीगुड़ी, 06 जून (हि. स.)। सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस के भक्तिनगर थाना पुलिस ने बीती रात एक अभियान चलाकर भारी मात्रा में शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित का नाम दिलीप राय है।
भक्तिनगर थाना से मिली जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर शांति नगर इलाके में अभियान चलाकर अवैध रूप से विदेशी शराब बेचने के आरोप में दिलीप राय को गिरफ्तार किया गया है। आरोपित के पास से भारी मात्रा में शराब जब्त किया गया। रविवार को आरोपित को जलपाइगुड़ी अदालत में पेश किया जाएगा।