-86 मरीजों की मौत
गुवाहाटी, 06 जून (हि.स.)। देश के अन्य हिस्सों की तरह पूर्वोत्तर में भी कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम होती नजर आ रही है। पिछले 24 घंटों में मृतकों की संख्या में भी कमी दर्ज हुई है। पूर्वोत्तर के आठों राज्यों में संक्रमण के लिहाज से अभी भी असम पहले, त्रिपुरा दूसरे व मणिपुर तीसरे स्थान बना हुआ है।
पूर्वोत्तर में गत 24 घंटों के दौरान नये संक्रमितों की संख्या छह हजार, 828 है। इनको मिलाकर संक्रमितों की कुल संख्या छह लाख, 61 हजार, 808 हो गई है। इनमें पांच लाख, 64 हजार, 497 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में कुल छह हजार, 507 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ हुए हैं जबकि 88 हजार, 729 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। पूर्वोत्तर में अब तक छह हजार, 609 मरीजों की मौत हो गई है। पिछले 24 घंटे के दौरान 86 नये मरीजों की मौत हुई है।
असम में तीन हजार, 781 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या चार लाख, 32 हजार, 714 पहुंच गई है, जबकि तीन लाख, 76 हजार, 343 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान तीन हजार, 99 मरीज स्वस्थ हुए हैं। कुल 51 हजार, 403 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। असम में अब तक तीन हजार, 621 मरीजों की मौत हो गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान 44 मरीजों की मौत हुई है।
त्रिपुरा में 708 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 54 हजार, 577 हो गई है। इनमें 47 हजार 603 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 670 मरीज स्वस्थ हुए हैं। छह हजार, 604 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। राज्य में अब तक 547 मरीजों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटों के दौरान 11 मरीजों की मौत हुई है।
मणिपुर में 717 नये कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। इसके साथ राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 54 हजार, 407 है जबकि 44 हजार, 519 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 740 नये मरीज स्वस्थ हुए हैं तथा नौ हजार, 16 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। कोरना से मणिपुर में अब तक 872 मरीजों की मौत हुई है। पिछले 24 घंटे के दौरान नौ मरीजों की मौत हुई है।
मेघालय में 497 कोरोना संक्रमित नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 38 हजार, 230 हो गई है जबकि 31 हजार, 781 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 801 मरीज स्वस्थ हुए हैं। कुल पांच हजार, 797 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। मेघालय में इस महामारी से 652 मरीजों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे के दौरान नौ मरीजों की मौत हुई है।
अरुणाचल प्रदेश में भी 327 नये कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इस तरह राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 29 हजार, 113 है जबकि 25 हजार, 237 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 402 मरीज स्वस्थ हुए हैं। कुल तीन हजार, 753 मरीजों का इलाज अस्पतालों में चल रहा है। राज्य में अब तक 123 मरीजों की मौत हुई है। पिछले 24 घंटे के दौरान एक मरीज की मौत हुई है।
नगालैंड में 309 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 22 हजार, 696 है। राज्य में कुल 16 हजार, 814 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 177 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि, चार हजार, 819 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। नगालैंड में कोरोना से अब तक 422 मरीजों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे के दौरान छह मरीजों की मौत हुई है।
सिक्किम में पिछले 24 घंटों के दौरान 253 कोरोना संक्रमित नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 16 हजार, 771 हो गई है। इनमें से 12 हजार, 49 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 283 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि, चार हजार, 240 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इस राज्य में कोरोना से अब तक 268 मरीजों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे के दौरान दो मरीजों की मौत हुई है।
मिजोरम में इस बीच 236 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। इसके साथ राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 13 हजार, 300 हो गई है। इनमें से 10 हजार, 151 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 335 मरीज स्वस्थ हुए हैं जबकि तीन हजार, 97 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। मिजोरम में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 52 है। पिछले 24 घंटे के दौरान चार मरीजों की मौत हुई है।
