जरनैल सिंह और इंदु जैन के निधन पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जताया शोक

नई दिल्ली, 14 मई ( हि. स.)। आम आदमी पार्टी (आप) के पूर्व विधायक रह चुके जरनैल सिंह का कोरोना संक्रमण के चलते निधन हो गया। उनकी मृत्यु पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को दुख जताया है। 
 अरविंद केजरीवाल ने उनके निधन पर शोक जताते हुए लिखा है, पूर्व आप विधायक जरनैल सिंह जी के निधन से बेहद दुखी हूं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। उन्हें समाज की भलाई के लिए दिए गए उनके योगदानों के लिए हमेशा याद किया जाएगा। गौरतलब है जरनैल सिंह तत्कालीन गृह मंत्री पी चिदंबरम पर जूता फेंक कर चर्चा में आए थे। इसी के बाद उन्होंने आप से चुनाव लड़ा और उन्हें जीत मिली। 

 वहीं इसके पहले मुख्यमंत्री केजरीवाल ने ‘टाइम्स ग्रुप’ की अध्यक्ष इंदु जैन के निधन पर शोक जताया है। मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, ‘टाइम्स ग्रुप’ की अध्यक्ष इंदु जैन जी के निधन से काफी दुखी हूं। परोपकार संबंधी कार्यों तथा राष्ट्र निर्माण को लेकर उनकी प्रतिबद्धता के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं। ओम शांति।’ इसके अलावा दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भी जैन के परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने ट्वीट किया, विनीत जी, आपके लिए बेहद दुखी हूं। मुझे कई बार निजी तौर पर भी उन्होंने अपना आर्शीवाद दिया। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। ओम शांति। 
 गौरतलब है 84 वर्षीय इंदु जैन बीते कुछ दिनों से कोरोना पीड़ित थीं। विनीत जैन, इंदु जैन के बेटे हैं। विनीत टाइम्स ग्रुप के निदेशक हैं। फेम इंडिया-एशिया पोस्ट मीडिया सर्वे 2018 में विनीत जैन को भारतीय मीडिया के एक बड़े चेहरे के तौर पर जाना जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *