यमुनानगर:स्वास्थ्य कर्मियों ने विश्व नर्सिंग दिवस मनाया

यमुनानगर, 12 मई (हि.स.)। यमुनानगर में स्वास्थ्य कर्मचारी संघ संबंधित भारतीय मज़दूर संघ ने अर्बन प्राइमरी हेल्थ सेंटर हमीदा में बुधवार को विश्व नर्सिंग दिवस मनाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में यमुनानगर निगम की उप महापौर रानी कालरा उपस्थित रही। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की इस कोरोना काल में जिस देश सेवा के जज़्बे से वो कार्य कर रहे है, उसकी जमकर सराहना की। उन्होंने इस मौके पर स्वास्थ्य कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि आज देश का प्रत्येक व्यक्ति आप लोगों के कारण ही स्वयं को सुरक्षित महसूस कर रहा हैं और कोरोना नामक बीमारी से लड़ रहा है।
स्वास्थ्य कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष एवम ज़िला मंत्री भारतीय मजदूर संघ के विजय कम्बोज ने कहा की पूरे हरियाणा के स्वास्थ्य विभाग का प्रत्येक कर्मचारी आज अपना सर्वस्व इस लड़ाई में न्यौछावर कर रहा हैं जिसके लिए पूरा विभाग बधाई का पात्र है। उन्होनें विशेष रूप से स्टाफ नर्सों को इस दिन की बधाई दी और कहा की उनका इस संकट काल में दिया गया योगदान वर्षों तक याद किया जायेंगा। विजय कम्बोज ने हरियाणा सरकार से माँग की कि एनएचएम में लगी स्टाफ नर्स का 4 हजार 6 सौ रुपये का ग्रेड पे जल्द लागू किया जाए और उन्हें सातवें पे कमिशन का लाभ दिया जाए। उन्होंने हरियाणा की जनता से लोक डाउन के नियमों का कड़ाई से पालन करने की भी अपील की। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *