पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने स्वास्थ्य व जरूरी सेवाओं को परेशानी मुक्त बनाने के दिए निर्देश
श्रीनगर, 29 अप्रैल (हि.स.)। कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने पुलिस इकाइयों को गुरुवार शाम से कश्मीर घाटी के सात जिलों में 84 घंटे के लॉकडाउन के दौरान स्वास्थ्य सेवा और आवश्यक सेवाओं को परेशानी मुक्त रखने के निर्देश दिए हैं। पुलिस ने लॉकडाउन के दौरान किसी भी सहायता के लिए विशेष हेल्पलाइन 112 भी स्थापित की है।
कोविड वायरस के संक्रमण में प्रचलित वृद्धि को रोकने के उद्देश्य से जम्मू-कश्मीर के 11 जिलों में बुधवार को लॉकडाउन की घोषणा की गई थी। यह लॉकडाउन गुरुवार शाम 7 बजे से सोमवार सुबह 7 बजे तक प्रभावी रहेगा। इस दौरान कश्मीर संभाग के अनंतनाग, पुलवामा, कुलगाम, श्रीनगर, गांदरबल, बडगाम तथा जम्मू संभाग के जम्मू, उधमपुर, रियासी और कठुआ जम्मू जिलों में लॉकडाउन रहेगा। इस बीच जरूरी सेवाएं खुली रहेंगी।
2021-04-29