ओडिशा में 24 घंटे के भीतर कोरोना के 6599 नये मामले

– अभी तक राज्य में स्वस्थ हुए 362931 मरीज भुवनेश्वर, 26  अप्रैल (हि.स.)। राज्य में पिछले 24 घंटों में 6599 कोरोना के नये मामले सामने आये हैं। इसके साथ ही राज्य में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 414056 हो गई है। अभी तक राज्य में 362931 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं जबकि राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 49075 है। 
राज्य के सूचना व जन संपर्क विभाग के अनुसार इन 6599 नये मामलों में से 3827 संगरोध से हैं जबकि 3827 स्थानीय संपर्क में आकर संक्रमित हुए हैं। आज संक्रमित पाये गये लोग कुल 30 जिलों से हैं। इनमें खोर्धा जिले में सर्वाधिक 958 कोरोना संक्रमित पाये गये हैं। अनुगुल जिले जिले से 187 तथा बालेश्वर जिले से 137 संक्रमित मिले है। बरगढ़ जिले से 203 संक्रमितों की पहचान की गई है। भद्रक जिले से 87 जबकि बलांगीर जिले से 98 संक्रमित की पहचान की गई है। बौद्ध से 70, कटक जिले से  488 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है। इसी तरह देवगड़ जिले से 38, ढेंकानाल जिले से 20 संक्रमित मिले हैं। गजपति जिले से 81, गंजाम जिले से 323, जगतसिंहपुर जिले से 93 संक्रमितों की पहचान की गई है। जाजपुर जिले 237  कोरोना  संक्रमितों की पहचान हुई है। 
झारसुगुडा जिले से 436 संक्रमितों की पहचान की गई है। कलाहांडी जिले से 518 संक्रमित मिले है जबकि कंधमाल जिले से 35 संक्रमित मिले है। केन्द्रापडा जिले से 38 संक्रमित की पहचान की गई है। केन्दुझर जिले से 166 संक्रमितों की पहचान हुई है। खोर्धा जिले से 958 नये कोरोना संक्रमित पाये गये हैं। कोरापुट  जिले से 69 मालकानगिरि जिले से 22 संक्रमित मिले हैं। मयुरभंज जिले से 180, नवरंगपुर जिले से 221 संक्रमित मिले हैं जबकि नयागढ़ जिले से 91 संक्रमित की पहचान की गई है। नूआपडा जिले से 551 संक्रमित की पहचान की गई है। पुरी जिले से 145 संक्रमितों की पहचान की गई है। रायगड़ा जिले से 117 कोरोना संक्रमित की पहचान हुई है। संबलपुर जिले से 226 संक्रमितों की पहचान की गई है। सोनपुर से 129 संक्रमितों की पहचान हुई है। सुंदरगढ़ जिले से 434 नये मामले सामने आये हैं। इसी तरह स्टेट पूल में  201 कोरोना संक्रमितों की पहचान   की गई है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *