पूर्वोत्तर में 2786 नए कोरोना संक्रमित, 757 हुए स्वस्थ

आठों राज्यों में 25 मरीजों की मौत

गुवाहाटी, 26 अप्रैल (हि.स.)। पूर्वोत्तर के आठों राज्यों में संक्रमण की रफ्तार काफी तेज हो गयी है। सिक्किम समेत पूर्वोत्तर के आठों राज्यों में असम पहले नंबर पर हैं, जबकि दूसरे नंबर पर त्रिपुरा व तीसरे पर मणिपुर है।

पूर्वोत्तर में पिछले 24 घंटे के दौरान सर्वाधिक 2786 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। जबकि, पूर्वोत्तर में 25 मरीजों की मौत हुई है। इसके साथ ही संक्रमितों की कुल संख्या 3 लाख, 61 हजार, 958 हो गई है। इनमें 3 लाख, 36 हजार, 388 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में कुल 757 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ्य हुए हैं जबकि 20 हजार, 729 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। पूर्वोत्तर में अब तक 2 हजार, 443 मरीजों की मौत हो गई है। पिछले 24 घंटे के दौरान 25 नये मरीज की मौत हुई है।

असम में 1 हजार, 844 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 2 लाख, 37 हजार, 533 पहुंच गई है, जबकि 2 लाख,19 हजार, 516 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 558 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 15 हजार, 470 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। असम में अब तक 1 हजार, 200 मरीजों की मौत हो गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान 14 मरीजों की मौत हुई है।

त्रिपुरा में 100 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों  की  संख्या 34 हजार, 526 हो गई है। इनमें 33 हजार 351  मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 18 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 761 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। राज्य में अब तक 391 मरीजों की मौत हो चुकी है।

मणिपुर में 140 नये कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। इसके साथ राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 30 हजार, 421 है जबकि 29 हजार, 231 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 38 नये मरीज स्वस्थ हुए हैं तथा 805 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। कोरना से मणिपुर में अब तक 385 मरीजों की मौत हुई है। पिछले 24 घंटे के दौरान 02 मरीजों की मौत हुई है।

अरुणाचल प्रदेश में भी 61 नये कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इस तरह राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 17 हजार, 607 है जबकि 16 हजार, 968 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 28 मरीज स्वस्थ हुए हैं। कुल 581 मरीजों का इलाज अस्पतालों में चल रहा है। राज्य में अब तक 58 मरीजों की मौत हुई है। पिछले 24 घंटे के दौरान 02 मरीजों की मौत हुई है।

मेघालय में 208 कोरोना संक्रमित नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 15 हजार, 994 हो गई है जबकि 14 हजार, 446 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 148 मरीज स्वस्थ हुए हैं। कुल 1 हजार 388 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।  मेघालय में इस महामारी से 160 मरीजों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे के दौरान 02 मरीज की मौत हुई है।

नगालैंड में 180 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 13 हजार, 183 है। राज्य में कुल 12 हजार, 132 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 15 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि, 679 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। नगालैंड में कोरोना से अब तक 98 मरीजों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे के दौरान 03 मरीज की मौत हुई है।

सिक्किम में पिछले 24 घंटों के दौरान 148 कोरोना संक्रमित नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 7 हजार, 306 हो गई है। इनमें से 6 हजार, 073 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 04 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि, 941  मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इस राज्य में कोरोना से अब तक 138 मरीजों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे के दौरान 01 मरीज की मौत हुई है।

मिजोरम में इस बीच 105 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। इसके साथ राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 5 हजार, 388 हो गई है। इनमें से 4 हजार, 671 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 34 मरीज स्वस्थ हुआ है। जबकि 704 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। मिजोरम में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 13 है। पिछले 24 घंटे के दौरान 01 मरीज की मौत हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *