ओडिशा में कोरोना संक्रमण के 6,116 नए मामले दर्ज

भवनेश्वर, 25 अप्रैल (हि.स.)। ओडिशा में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमित 6,116 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसी के साथ राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,07,457 हो गई है। राज्य के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने रविवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी है।

विभाग के मुताबिक राज्य में अभी तक 3,59,467 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 45,949 सक्रिय मामले हैं। आज संक्रमित पाये गए लोग कुल 30 जिलों से हैं। इनमें खोर्धा जिले में सर्वाधिक 875 संक्रमित पाए गए हैं। अनुगुल जिले से 151, बालेश्वर जिले से 102, बरगढ़ जिले से 262, भद्रक जिले से 87, बलांगीर जिले से 189, कटक जिले से 343, देवगड़ जिले से 39, ढेंकानाल जिले से 08, गजपति जिले से 78, गंजाम जिले से 134, जगतसिंहपुर जिले से 73, जाजपुर जिले 324, झारसुगुडा जिले से 254, कलाहांडी जिले से 321, कंधमाल जिले से 36, केन्द्रपाड़ा जिले से 46, केन्दुझर जिले से 118, कोरापुट  जिले से 71, मलकानगिरि से 32, मयुरभंज जिले से 158, नवरंगपुर जिले से 318, नयागढ़ जिले से 99, नूआपाड़ा जिले से 430, पुरी जिले से 180, रायगड़ा जिले से 104, संबलपुर जिले से 280, सोनपुर से 08 और सुंदरगढ़ जिले से 785 नए संक्रमित पाए गए हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *