भाजपा ओबीसी मोर्चा ने की पदाधिकारियों की नियुक्ति

नई दिल्ली, 23 अप्रैल (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी अन्य पिछड़ा वर्ग (भाजपा ओबीसी मोर्चा) ने शुक्रवार को राष्ट्रीय पदाधिकारियों की सूची घोषित कर दी है। इस सूची में सात उपाध्यक्ष, तीन राष्ट्रीय महामंत्री व छह राष्ट्रीय मंत्री शामिल हैं।
भाजपा ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष डॉ के. लक्ष्मण ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की स्वीकृति के बाद पदाधिकारियों की सूची जारी की। इस सूची में बतौर उपाध्यक्ष पूर्व केंद्रीय मंत्री हंसराज अहीर, सांसद नायब सिंह सैनी, सांसद बीएल वर्मा, सांसद अजय निषाद, चंदूलाल साहू, विधायक कृष्णा गौड़ और वेलजीभाई कांजीभाई मसानी का नाम शामिल है। 
राष्ट्रीय महामंत्री की सूची में सांसद संगम लाल गुप्ता, निखिल आनंद और यशपाल सुवर्णा को जगह दी गई है। जबकि पी सुरेंद्रन, कृष्णा महतो, डॉ पार्थसारथी, रशपाल शर्मा, डॉ बीके नाथ योगी और निर्मल कुमावत को राष्ट्रीय मंत्री का दायित्व सौंपा गया है। 
वहीं, गजेंद्र यादव को कोषाध्यक्ष, संजय कुमार गुर्जर को कार्यालय प्रभारी नियुक्त किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *