पृथ्वी को संरक्षित करने के लिए पृथ्वी दिवस मनाते हैं

बगहा, 22 अप्रैल (हि.स.)।विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर बिहार सरकार से घोषित पश्चिम चम्पारण के जिला पर्यावरण मित्र गजेंद्र यादव ने गुरुवार के दिन बगहा दो प्रखंड के बरवल पंचायत स्थित पीपरा गांव के तिरहुत नहर बान्ध पर ग्रामीणों के संग बरगद पेड़ का पौधरोपण किया है।
पेड़ लगाने के दौरान पश्चिम चम्पारण के जिला पर्यावरण मित्र गजेंद्र यादव ने बताया है कि आज पृथ्वी दिवस है, हर साल 22 अप्रैल को यह मनाया जाता है।आगे बताया कि पहली बार पृथ्वी दिवस 1970 में पृथ्वी को संरक्षित करने के लिए मनाया गया था। दुनिया भर के लोग अपनी धरती की प्राकृतिक संपत्ति को बचाने के लिए बड़े उत्साह के साथ अब पृथ्वी दिवस मनाते हैं।
विश्व पृथ्वी दिवस का उदेश्य पृथ्वी पर्यावरण को बेहतर बनाने के लिए प्रेरित करना है। पूरे ब्रह्मांड में पृथ्वी एक एकमात्र ग्रह हैं, जहां आज तक जीवन संभव है, इसलिए पृथ्वी पर जीवन को जारी रखने के लिए, पृथ्वी को बचाना आवश्यक धर्म है। 22 अप्रैल का दिन पृथ्वी दिवस के रूप में मनाया जाता है। ताकि मानव जाति को पृथ्वी के महत्व के बारे में समझ सके। इस मौके पर त्रिगुणा नंद पाण्डेय, सिद्धान्त पाण्डेय, दीपक साह, योगेन्द्र खटकी, दिनेश सहनी, आकाश कुमार 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *