आगरा, 21 अप्रैल (हि.स.)। फतेहाबाद ब्लॉक के रिहावली और जगनेर ब्लॉक की चंदसौरा ग्राम पंचायत के एक – एक बूथ पर बुधवार को पुनर्मतदान चल रहा है। बूथों पर कड़ी सुरक्षा के बीच लोग सुबह सात बजे से ही मतदान के लिए आ रहे हैं। और कतारों में लगकर एक -एक कर अपने मत का प्रयोग करें ।
इन दोनों ग्राम पंचायतों के एक-एक बूथ पर 15 अप्रैल को मतदान के दौरान बवाल कर मतपेटिकाओं को लूट लिया गया था। इस पर राज्य चुनाव आयोग ने पुनर्मतदान के आदेश दिए थे। रिहावली में मतपेटिका लूटने वाले में से दस आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस जेल भेज चुकी है। इसमें शामिल अन्य लोगों को चिन्हित कर कार्यवाही में जुटी है। वही चंदसौरा में बवाल करने वाले 35 लोगों को जेल था। और मुख्य आरोपी को भी कल मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया था।
फिलहाल दोनों बूथों पर मतदान शांतिपूर्वक तरीके से चल रहा है। लोग कतार में लगकर मतदान कर रहे हैं। मतदान अभी शाम छः बजे तक चलेगा। इसके बाद इन मत पेटिकाओं को स्ट्रांग रूम में रखवाया जाएगा।