चाड के राष्ट्रपति इदरिस डेबी की आतंकी हमले में मौत

लंदन, 21 अप्रैल (हि.स.)। मध्य अफ्रीकी देश चाड के राष्ट्रपति इदरिस डेबी की आतंकी हमले में मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार डेबी विद्रोही और आतंकी गुटों के खिलाफ लड़ रहे सैनिकों से मोर्चे पर मिलने गए थे। सूत्रों के अनुसार उनकी मौत आतंकवादी की गोली लगने से हुई है। 

डेबी 1990 में पहली बार राष्ट्रपति बने थे। 11 अप्रैल को इस देश में फिर राष्ट्रपति चुनाव मेँ डेबी की पार्टी जीती थी और वो 6 साल के लिए फिर राष्ट्रपति बने थे। 68 साल के डेबी देश और अफ्रीकी महाद्वीप में काफी लोकप्रिय थे। उन्होंने देश के विकास में अहम भूमिका निभाई। डेबी का उनके ही देश में कुछ विद्रोही संगठन विरोध करते थे। इनमें से कुछ का संबंध आतंकी गुटों से भी था। इदरिस अकसर मोर्चे पर तैनात सैनिकों से मिलने जाते थे। चुनाव जीतने के बाद भी वे यहां पहुंचे। यहीं एक हमले में उनकी मौत हुई। मंगलवार को नेशनल टीवी पर इसकी जानकारी दी गई। 

सैन्य प्रवक्ता जनरल एजम बर्मेनदोआ ने कहा कि राष्ट्रपति ने इस हफ्ते के आखिर में मोर्चे पर अंतिम सांस ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *