म्यांमार में अपने देश के पत्रकार की गिरफ्तारी पर जापान का रवैया सख्त, छोड़ने की मांग

टोक्यो, 20 अप्रैल (हि. स.)। म्यांमार में सैन्य प्रशासन द्वारा जापान के एक पत्रकार को गिरफ्तार किये जाने पर जापान ने कड़ी आपत्ति जताते हुए उसे छोड़ने की मांग की है। यंगून में जापान के पत्रकार यूकी किताजूमी को सुरक्षा बलों ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी उसके घर से हुई। इस घटना पर जापान सरकार सख्त हो गई है। सरकार ने म्यांमार के सैन्य शासन से पत्रकार को तुरंत छोड़ने की मांग की है। साथ ही जापानी नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भी कहा है।

किताजुमी यंगून मीडिया नाम से कंपनी चलाते हैं। वह निक्के बिजनेस डेली के पत्रकार थे और वर्तमान में स्वतंत्र पत्रकार हैं। फरवरी में प्रदर्शन के कवरेज के दौरान उन्हें गिरफ्तार किया गया था।

उनकी गिरफ्तारी पर जापान के चीफ कैबिनेट सेक्रेटरी कात्सूनोबू काटो ने कहा कि म्यांमार के प्रशासन से गिरफ्तारी व इससे जुड़ी अन्य जानकारियां मांगी गई हैं। उन्होंने कहा कि पहले उनकी पहचान नहीं की जा सकी थी। बाद में जापानी मीडिया के माध्यम से पहचान हुई है। काटो ने कहा कि हमने म्यांमार से कहा है कि वह उसके सभी नागरिकों की सुरक्षा का ध्यान रखे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *