मुक्ति संस्था ने 39 शवों का किया अंतिम संस्कार

रांची, 18अप्रैल (हि.स.)। रांची के मुक्ति संस्था की और से रविवार को जुमार नदी के तट पर 39 पार्थिव शरीरों का अंतिम संस्कार किया गया। संस्था के अध्यक्ष प्रवीण लोहिया ने मुखाग्नि दी और सभी सदस्यों को घर से ही प्रार्थना करने को कहा। 
करोना काल को ध्यान में रखते हुए रिम्स से वैसे ही लावारिस शव लिए गए, जो संक्रमित न हों। इस कार्य में निगम और रिम्स के कर्मचारियों का सहयोग भी लिया गया। संस्था की ओर से गत सात वर्षों से यह कार्य प्रत्येक दो माह के अंतराल पर किया जाता है। मुक्ति संस्था ने अब तक कुल 1 हजार, 221 शवों का अंतिम संस्कार किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *