ओडिशाः 24 घंटे में कोरोना के 3664 नये मामले

भुवनेश्वर,18 अप्रैल (हि.स.)। राज्य में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3664 नये मामले सामने आये हैं। राज्य के सूचना व जनसंपर्क विभाग ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है। इसके साथ राज्य में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 368258  हो गई है। अभीतक राज्य में  344825 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं जबकि राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 21436 है।

विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार इन 3664  नये मामलों में से 2127  संगरोध से हैं जबकि 1537 स्थानीय संपर्क में आकर संक्रमित हुए हैं। आज संक्रमित पाये गये लोग कुल 30 जिलों से हैं। इनमें खोर्धा  जिले में सर्वाधिक 704  कोरोना  संक्रमित पाये गये हैं।

अनुगुल जिले जिले से 59  तथा  बालेश्वर जिले से  39  संक्रमित मिले हैं।  बरगढ़ जिले से 210 संक्रमितों की पहचान की गई है।  भद्रक जिले से 27  जबकि  बलांगीर जिले से 79  संक्रमित की पहचान की गई है।  बौद्ध से 06,  कटक जिले से  198 कोरोना संक्रमितों की  पहचान की गई है।

इसी तरह देवगड़ जिले से 30, ढेंकानाल जिले से 47  संक्रमित मिले हैं। गजपति जिले से 63, गंजाम जिले से 66, जगतसिंहपुर जिले से 68  संक्रमितों की पहचान की गई है। जाजपुर जिले 58 कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई है। झारसुगुडा जिले से 183 संक्रमितों की पहचान की गई है। कलाहांडी जिले से 324 संक्रमित मिले है जबकि कंधमाल जिले से 16 संक्रमित मिले है। केन्द्रापडा जिले से 29 संक्रमित  की पहचान की गई है। केन्दुझर जिले से 56  संक्रमितों की पहचान हुई है। खोर्धा जिले से 704 नये कोरोना संक्रमित पाये गये हैं।

कोरापुट जिले से 39 मालकानगिरि जिले से 04 संक्रमित मिले हैं। मयुरभंज जिले से 119, नवरंगपुर जिले से 81 संक्रमित मिले हैं जबकि नयागढ़ जिले से 28 संक्रमित की पहचान की गई है। नूआपडा जिले से 221 संक्रमित की पहचान  की गई है। पुरी जिले से 143  संक्रमितों की पहचान की गई है। रायगड़ा जिले से 57 कोरोना संक्रमित की पहचान हुई है। संबलपुर जिले से 199  संक्रमितों की पहचान की गई है। सोनपुर से 16 संक्रमितों की पहचान हुई है। सुंदरगढ़ जिले से 523 नये मामले सामने आये हैं। इसी तरह स्टेट पूल में 155 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *