प्रधानमंत्री ने तमिल अभिनेता विवेक के निधन पर जताया दुख

नई दिल्ली, 17 अप्रैल (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को विख्यात तमिल अभिनेता विवेक के निधन पर दुख जताते हुए उनके परिजनों और प्रशंसकों के प्रति संवेदना व्यक्त की।  
अभिनेता विवेक को सीने में दर्द की शिकायत होने पर गत शुक्रवार को चेन्नई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उन्होंने आज तड़के अंतिम सांस ली। वह 59 साल के थे। विवेक को भारत सरकार की ओर से 2009 में पदमश्री से भी सम्मानित किया जा चुका है। उन्होंने अपने पूरे करियर में 220 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है।  
प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा, विख्यात अभिनेता विवेक के असामयिक निधन से बहुत लोग दुखी हैं। उनकी हास्य भूमिका और सटीक संवाद ने लोगों का काफी मनोरंजन किया। वह अपनी फिल्मों और जीवन दोनों में ही पर्यावरण और समाज के प्रति जागरूकता फैलाने में सक्रिय रहे हैं। उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *