नक़वी का राहुल पर तंज, पॉलिटिकल पॉल्यूशन का किस्सा बनते जा रहे

नई दिल्ली, 16 अप्रैल (हि. स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा है कि कुछ लोग महामारी के समाधान की बजाय पॉलिटिकल पॉल्यूशन (राजनीतिक प्रदूषण) का किस्सा बनते जा रहे हैं।
नक़वी ने शुक्रवार को कहा कि कुछ लोग महामारी के समाधान का हिस्सा बनने की बजाय पॉलिटिकल पॉल्यूशन का किस्सा बनते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और अन्य नेता कुछ भी बोलते है। वह इस तरह का भय, भ्रम फैलाएंगे तो ये उनके लिए भी ठीक नहीं है। 
उल्लेखनीय है कि राहुल गांधी समेत कई विपक्षी नेता कोरोना को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग कर रहे हैं। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए नक़वी ने कहा कि नेताओं को इस तरह से भय और भ्रम नहीं फैलाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *