तेलंगाना में कोरोना से 9 लोगों की मौत, 3840 नए मामले

हैदराबाद, 16 अप्रैल  (हि.स. )। तेलंगाना में कोरोना से पिछले 24 घंटे में (बुधवार रात आठ से गुरुवार रात आठ बजे तक)  नौ लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा गुरुवार रात 8 बजे तक 1,21,880 लोगों ने जांच कराई। इस अवधि में 3,840 नए मामले दर्ज किए गए। यह जानकारी स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार जारी बुलेटिन में दी।बुलेटिन के मुताबिक राज्य में कोरोना से अब तक 1,797 लोगों की मौत हो चुकी है। गुरुवार को 1198 लोग स्वस्थ हुए। राज्य में अब तक 3,09,594 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। 30,494 सक्रिय मामले हैं। इनमें से 20,215 लोगों का इलाज घर पर किया जा रहा है। हैदराबाद नगर निगम के तहत 505 मामले सामने आए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *