ओडिशा में 24 घंटों में कोरोना के 1784 नये मामले

भुवनेश्वर, 13 अप्रैल (हि.स.)। राज्य में पिछले 24 घंटों में 1784 कोरोना के नये मामले सामने आये हैं। इसके साथ राज्य में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 3,53,086 हो गई है। अभी तक राज्य में 3,40,600 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं जबकि राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 10503 है।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार इन 1784 नये मामलों में से 1035 संगरोध से हैं जबकि 749 स्थानीय संपर्क में आकर संक्रमित हुए हैं। आज संक्रमित पाये गये लोग कुल 30 जिलों से हैं। इनमें नूआपडा जिले में सर्वाधिक 303  कोरोना  संक्रमित पाये गये हैं। अनुगुल जिले जिले से 20 तथा बालेश्वर जिले से 72 संक्रमित मिले हैं। बरगढ़ जिले से 87 संक्रमितों की पहचान की गई है। भद्रक जिले से 30, बलांगीर जिले से 91 संक्रमित की पहचान की गई है। बौद्ध से 04, कटक जिले से 59 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है। इसी तरह देवगड़ जिले से 12, ढेंकानाल जिले से 02 संक्रमित मिले हैं।
गजपति जिले से 16, गंजाम जिले से 80, जगतसिंहपुर जिले से 07  संक्रमितों की पहचान की गई है। जाजपुर जिले 33 कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई है। झारसुगुडा जिले से 10 संक्रमितों की पहचान की गई है। कलाहांडी जिले से 68 संक्रमित मिले है जबकि कंधमाल जिले से 13 संक्रमित मिले है। केन्द्रापडा जिले से 18 संक्रमित की पहचान की गई है। केन्दुझर जिले से 54 संक्रमितों की पहचान हुई है। खोर्धा जिले से 201 नये कोरोना संक्रमित पाये गये हैं। कोरापुट जिले से 10, मालकानगिरि जिले से 01 संक्रमित मिले हैं। मयुरभंज जिले से 27, नवरंगपुर जिले से 67 संक्रमित मिले हैं जबकि यागढ़ जिले से 14 संक्रमित की पहचान की गई है। नूआपडा जिले से 303  संक्रमित की पहचान की गई है।   
पुरी जिले से 53 संक्रमितों की पहचान की गई है। रायगड़ा जिले से 25 कोरोना संक्रमित की पहचान हुई है। संबलपुर जिले से 124  संक्रमितों की पहचान की गई है। सोनपुर से 06 संक्रमितों की पहचान हुई है। सुंदरगढ़ जिले से 241 नये मामले सामने आये हैं। इसी तरह स्टेट पूल में 46 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *