छत्तीसगढ़ में 22 जवान शहीद, कोबरा बटालियन का एक जवान लापता: सुंदरराज पी

07 एके-47, एक एलएमजी और 02 एसएलआर लूट ले गए नक्सली 
-महिला नक्सली एलजीएस कमांडर माड़वी वनोजा का शव बरामद
जगदलपुर, 04 अप्रैल (हि.स.)। बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने रविवार की शाम पत्रकारों से बताया कि जोनागुड़ा और टेकलागुड़ा के मध्य शनिवार को नक्सलियों की बटालियन नंबर-01से पुलिस जवानों की मुठभेड़ में नक्सलियों को भी बड़ा नुकसान पहुंचा है। मुठभेड़ के संबंध में उन्होंने बताया कि कुल 31 जवान घायल हैं, जिनमें से 13 का रायपुर में और 18 सामान्य रूप से घायल जवानों का बीजापुर जिला हास्पिटल में इलाज चल रहा है। 22 जवान शहीद हुए हैं, जबकि कोबरा बटालियन का एक जवान अब भी लापता है। मुठभेड़ में चूंकि नक्सलियों को भी काफी नुकसान पहुंचा है, लिहाजा जवानों की पार्टी अब भी इलाके में सर्चिंग कर रही है। आसपास के गांव वालों से पूछताछ की जा रही है ताकि और भी इनपुट मिल सके। 
उन्होंने बताया कि शहीद जवानों के 07 एके-47, एक एलएमजी और 02 एस एल आर नक्सली लूटकर ले गए। इलाके में सर्चिंग के दौरान जवानों को ग्रामीणों ने जो जानकारी दी, उसके मुताबिक मुठभेड़ में कम से कम 12 नक्सलियों की मौत हुई है, जबकि 16 से अधिक घायल हुए हैं। उन्होंने कहा कि जवानों ने जिस तरह अदम्य साहस का परिचय दिया है। जवान दोहरी शक्ति के साथ इसका मुंहतोड़ जवाब देंगे।आईजी ने बताया कि शनिवार को जिस महिला नक्सली का शव मुठभेड़ स्थल से बरामद हुआ था, उसकी पहचान एलजीएस कमांडर माड़वी वनोजा के रूप में हुई है। उसके पास से एक इंसास राइफल भी बरामद की गई है।
शहीद जवानों के नामडीआरजी बीजापुर1. दीपक भारद्वाज/ राधेलाल उपनिरीक्षक, 2 रामेश कुमार जुर्री/ मेघनाथप्र.आरक्षक, 3 नारायण सोढ़ी/ सोढ़ी मारैया प्र.आरक्षक, 4 रमेश कोरसा /सुकलू कोरसा आरक्षक, 5 सुभाष नायक / सीताराम नायक आरक्षक, 6 किशोरएण्ड्रीक/ रामधर एण्ड्रिक सहा आरक्षक, 7 सनकूराम सोढ़ी/ मंगडूराम सहाआरक्षक, 8 भोसाराम करटामी/ लक्ष्मण करटामी सहा आरक्षक, 9 श्रवण कश्यप/रामनाथ कश्यप प्रधान आरक्षक, 10. रामदास कोर्राम/ महगू राम कोर्रामआरक्षक, 11. जगतराम कंवर/ स्व.अगनू राम आरक्षक, 12. सुखसिंह फरस/फगुराम आरक्षक, 13. रमाशंकर पैकरा/ बुधराम सिंह आरक्षक, 14.शंकरनाथ/ स्व. मंगाराम नाग आरक्षक, 15. दिलीप कुमार दास निरीक्षक, 16.राजकुमार यादव प्रधान आरक्षक, 17. शंभूराय सीटी, 18. धर्मदेव कुमार सीटी,19. शखामुरी मुराली कुष्ण सीटी, 20. रथू जगदीश सीटी, 21. बबलू रंभ सीटी,22. समैया माड़वी/ सुबैया आरक्षक आर. जीडी
घायल जवानों के नाम1. आनंद कुरसम/आयतु कुरसम सहायक उप निरीक्षक, 2. प्रकाश चेट्टी/ पापैया सहायक उपनिरीक्षक, 3. मनीराम कुंजाम/ पाण्डू कुंजाम सहायक उप निरीक्षक, 4. प्रफुल्लकुजूर/ डियोफील कुजूर प्रधान आरक्षक, 5. बदरू पुनेम/ लखमू पुनेम आरक्षक,6. लक्ष्मण हेमला मुड़रू हेमला आरक्षक, 7. सोमारू कर्मा/ गुण्डाराम सहा. आरक्षक,8. बसंत झाड़ी/ सोमा झाड़ी सहा. आरक्षक, 9. दशरू हेमला/ लख्खू हेमला सहा.आरक्षक, 10. विजय मण्डावी/ कोवा मण्डवी सैनिक, 11. भास्क यादव/नेतराम यादवएपीसी, 12. सोनू मण्डावी आरक्षक, 13. थामेश्वर साहू/ रामेश्वर आरक्षक, 14.रामाराम ओयाम/ देवाराम आरक्षक, 15. देवप्रकाश लकड़ा आरक्षक, 16. थापसपाल/ मनीकपाल, 17. राजीव सेठिया/अनलेथ सोमेश, 18. बलेन्दर सिंह/ मल्लाराम सीटी/जीडी, 19 मदनपाल सिंह/ दीपचंद प्रधान आरक्षक/जीडी, 20. आनंद पटेल/ सुरेशपटेल उनि/जीडी, 21. डिनेन्द्र दास/ रत्नेश दास सीटी/जीडी, 22. सूर्यभान सिंह यादव/उमाशंकर प्रधान आरक्षक जीडी, 23. अमित कुमार/ राम अवतार, 24. स्वाइन सुनील/सुरेन्द्र स्वाईन, 25. सममेष/ ऐलेप्पा सीटी/जीडी, 26. संदीप द्विवेदी टूआईसी, 27.बलराज सिंह सीटी/जीडी, 28. अभिषेक पाण्डे उनि/जीडी, 29. देवेन्द्र सीटी/जीडी, 30.मनीष कुमार डीसी, 31. लोकेश कुमार सिंह प्रधार आरक्षक आरओ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *