असम के चुनावी रण में जेपी नड्डा व प्रियंका गांधी वाड्रा

गुवाहाटी, 02 अप्रैल (हि.स.)। असम विधानसभा चुनाव के तीसरे व अंतिम चरण के मतदान के लिए सत्ताधारी भाजपा और विपक्षी पार्टी कांग्रेस की ओर से शुक्रवार को दो प्रमुख नेता चुनावी रण में उतरकर चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

तीसरे चरण का चुनाव प्रचार अभियान 04 अप्रैल शाम 06 बजे समाप्त हो जाएगा। इसे देखते हुए सभी पार्टियां चुनाव प्रचार के अंतिम क्षण में पूरा जोर लगा रही हैं। तीसरे चरण का मतदान 06 अप्रैल को होगा, जबकि मतों की गिनती 02 मई को होगी।

शुक्रवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा असम प्रदेश भाजपा अध्यक्ष रंजीत कुमार दास के समर्थन में पाटाचारकुची में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। इसका अलावा नड्डा बोको और राजधानी गुवाहाटी के चांदमारी में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

वहीं, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव दिलीप सैकिया भी चांदमारी में मौजूद रहेंगे। इसके अलावा सैकिया बरखेती में एक चुनावी रैली में भी भाग लेंगे। जबकि, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर सरुखेत्री में रैली को संबोधित करेंगे।

मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल चिरांग, बरपेटा, नलबाड़ी, दुधनै, पलासबाड़ी और हाजो में कई रैलियों को संबोधित करेंगे। इसी तरह नेडा के संयोजक डॉ. हिमंत विश्वशर्मा चापागुड़ी, बासुगांव, गोलकगंज, गोसाईगांव, पश्चिम कोकराझार और पूर्वी कोकराझार में चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे।

इसी कड़ी में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी वाड्रा असम में शुक्रवार को तीन रैलियों को संबोधित करने के लिए पहुंच रही हैं। पहली रैली ग्वालपारा ईस्ट, दूसरी गोलकगंज और तीसरी रैली सरुखेत्री में आयोजित की गयी है।

इसके अलावा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रिपुन बोरा, युवा कांग्रेसी नेता व सांसद गौरव गोगोई भी पाटाचारकुची, बरपेटा सदर, दक्षिण अभयापुरी, बंगाईगांव और उत्तर अभयापुरी में चुनावी जनसभाओं में हिस्सा लेंगे। साथ ही अन्य कई कांग्रेसी नेता भी चुनावी मैदान में आज अपना दमखम दिखाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *