असम : अलग बोडोलैंड राज्य की मांग को लेकर ‘बोडोलैंड स्टेट डिमांड कमेटी’ का गठन

कोकराझार (असम), 26 नवंबर (हि.स.)। सोनकोष से सदिया तक अलग बोडोलैंड की राज्य की मांग को लेकर कोकराझार में ‘बोडोलैंड स्टेट डिमांड कमेटी’ नामक नए संगठन का गठन किया गया है। कमेटी के नेतृत्व में आगामी दिसंबर में दिल्ली में राष्ट्रीय परिचर्चा का आयोजन होने जा रहा है। जीके पिल्लई कमेटी को पुनर्जीवित करने की मांग कमेटी ने उठाई है। अलग बोडोलैंड की मांग को लेकर कोकराझार में ‘बोडोलैंड स्टेट डिमांड कमेटी’ नामक नए संगठन ने बोड़ो समुदाय के लंबे समय से राजनीतिक आत्म-निर्णय के अधिकार और अलग राज्य के सपने को साकार करने के लक्ष्य के साथ बुधवार की देर शाम को कोकराझार के देवरगांव स्थित बोडोलैंड शहीद समाधि स्थल परिसर में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई।

बैठक में बोड़ो जातीय संगठन, सहायोगी संगठन, बुद्धिजीवी और छात्र संगठनों की मौजूदगी में आयोजित इस बैठक में अलग बड़ेलैंड राज्य के गठन के आंदोलन को नई गति देने के लिए ‘बड़ोलैंड स्टेट डिमांड कमेटी’ नामक नये संगठन बनाने की बात औपचारिक रूप से घोषित की गई। इस महत्वपूर्ण बैठक में बोड़े नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन (बनसू), ऑल बोड़ोलैंड सीनियर सिटिजन्स फोरम, बोड़े राइटर्स अकादमी, एक्स वॉलंटियर फोर्स, बोड़ोलैंड जनजाति सुरक्षा मंच, संपूर्ण असम ट्राइबल स्टूडेंट्स यूनियन, यूनाइटेड ट्राइबल ऑर्गेनाइजेशन ऑफ असम, गांवबूढ़ा एसोसिएशन, यूनाइटेड बोड़े पीपल्स फोरम, यूनाइटेड एक्स एनडीएफबी और बोड़े नेशनल पार्टी (बीएनपी) के प्रतिनिधि शामिल हुए।

बैठक के अंत में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कमेटी के नेतृत्वों ने कहा कि नवगठित ‘बोड़ोलैंड स्टेट डिमांड कमेटी’ के अध्यक्ष और चेयरपर्सन के रूप में बोड़ा नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन (बनसू) के अध्यक्ष बंजीत मंजिल बसुमतारी और समन्वयक (कोऑर्डिनेटर) के रूप में बोडोसु के महासचिव नवज्योति स्वर्गीयारी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। बैठक में शामिल सभी सहयोगी संगठनों को इस समिति में सहयोगी सदस्य के रूप में शामिल किया गया है और आने वाले कुछ दिनों में इन संगठनों से उप-सभापति, उपाध्यक्ष, समन्वयक और सलाहकार चुने जाएंगे ताकि समिति को एक पूर्ण रूप दिया जा सके।

वहीं, बैठक में लिए गए दूसरे महत्वपूर्ण फैसलों के अनुसार, 2014 में नरेन्द्र मोदी नेतृत्व वाली एनडीए सरकार द्वारा अलग बोड़ोलैंड राज्य बनाने की संभावना को परखने और उस पर रिपोर्ट जमा कराने के लिए मध्यस्थ के रूप में जीके पिल्लई को जिम्मेदारी देकर बनाई गई ‘वन मैन एक्सपर्ट कमेटी’ को तत्कालीन रूप में पुनर्जीवित करने के लिए केंद्र सरकार से मांग की गई है।

आगामी दिसंबर में नई दिल्ली में एक राष्ट्रीय स्तर पर परिचर्चा सत्र (नेशनल सेमिनार) आयोजित करने का निर्णय लिया गया है, जिसका उद्देश्य अलग बाेड़ाेलैंड राज्य के गठन की संभावना और बड़े जनसमूह की अनसुलझी समस्याओं को राष्ट्रीय परिप्रेक्ष्य में उजागर करने की बात संवाददाता सम्मेलन में बतायी गयी है।

वहीं, दिल्ली के परिचर्चा सत्र के बाद बोड़ोलैंड क्षेत्र में जनता की व्यापक भागीदारी के साथ एक विशाल ‘बोड़े नेशनल कन्वेंशन’ (राष्ट्रीय अधिवेशन) आयोजित किया जाएगा, जिसमें आंदोलन की आगे की सभी रणनीतियों और उपायों पर विस्तृत चर्चा होगी। संवाददाता सम्मेलन में अलग राज्य की भौगोलिक सीमाओं और अन्य संबधित मांगों को भी स्पष्ट किया गया है। इसके अनुसार ब्रह्मपुत्र के उत्तरी किनारे के सोनकोष नदी से लेकर सदिया तक फैले भू-भाग को शामिल कर लंबे समय से चली आ रही मांग को फिर से अलग बोड़ोलैंड राज्य के गठन की मांग को नवगठित ‘बोड़ोलैंड स्टेट डिमांड कमेटी’ आगे बढ़ाएगी।

Leave a Reply