इतिहास के पन्नों में 24 नवंबर : असम के वीर सेनापति लाचित बोरफुकन की जयंती

असम के इतिहास में सेनानायक लाचित बोरफुकन का नाम अदम्य साहस, सैन्य कौशल और मातृभूमि के प्रति समर्पण के प्रतीक के रूप में दर्ज है। मुगल साम्राज्य के विस्तारवादी प्रयासों के बीच उन्होंने अहोम राज्य की स्वतंत्रता और स्वाभिमान की रक्षा के लिए असाधारण नेतृत्व क्षमता का परिचय दिया। उन्हें विशेष रूप से 1671 में ब्रह्मपुत्र नदी के तट पर लड़े गए ऐतिहासिक साराइघाट युद्ध में मिली विजय के लिए याद किया जाता है।

लाचित बोरफुकन अहोम सेना के प्रमुख सेनानायक थे। उन्होंने मुगल सेना की विशाल सैन्य शक्ति के मुकाबले स्थानीय भौगोलिक परिस्थितियों और नदी आधारित युद्धनीति का प्रभावी इस्तेमाल किया। साराइघाट के युद्ध में उनकी रणनीति, सैनिकों का मनोबल और नेतृत्व निर्णायक साबित हुआ। इस संघर्ष में अहोम सेना ने मुगलों को पीछे हटने पर मजबूर कर दिया और असम पर उनके नियंत्रण की कोशिशों को बड़ा झटका लगा।

इस युद्ध में लाचित की दृढ़ता का एक प्रसिद्ध प्रसंग भी जुड़ा है। बीमारी के बावजूद उन्होंने युद्धभूमि नहीं छोड़ी और सैनिकों का नेतृत्व करते रहे। उनका यह समर्पण आज भी असम के लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

लाचित बोरफुकन की स्मृति को सम्मान देने के लिए राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) में उत्कृष्ट कैडेट को उनके नाम पर स्वर्ण पदक प्रदान किया जाता है। यह सम्मान सैन्य नेतृत्व, कर्तव्यनिष्ठा और अनुशासन के उन मूल्यों का प्रतीक है, जिनके लिए लाचित बोरफुकन को याद किया जाता है।

उनकी वीरता केवल असम तक सीमित नहीं है, बल्कि भारतीय इतिहास में विदेशी आक्रमणों के विरुद्ध क्षेत्रीय प्रतिरोध और स्वाधीनता की रक्षा के महत्वपूर्ण अध्याय के रूप में देखी जाती है।

महत्वपूर्ण घटनाचक्र

1759 – इटली में विसूवियस पर्वत शिखर पर ज्वालामुखी विस्फोट।

1859 – चार्ल्स डार्विन की ‘आन द ओरिजिन आफ स्पेशीज’का प्रकाशन।

1963 – अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉन एफ़ कैनेडी के हत्यारे ली हार्वे ऑस्वाल्ड की हत्या की गई।

1871 – नेशनल राइफल एसोसिएशन (एनवाईसी) का गठन।

1926 – प्रख्यात दार्शनिक श्री अरविंदो को पूर्ण सिद्धि की प्राप्ति।

1966 – कांगो की राजधानी किंसासा में पहला टीवी स्टेशन खुला।

1966 – स्लोवाकिया के ब्रातिस्लवा के निकट बुल्गारिया का विमान दुर्घटनाग्रस्त, 82 यात्रियों की मौत।

1986 – तमिलनाडु विधानसभा में पहली बार एक साथ विधायकों को सदन से निष्कासित किया गया।

1988 – दल बदल कानून के तहत पहली बार लोकसभा सांसद लालदूहोमा को अयोग्य करार दिया गया।

1989 – चेकेस्लोवाकिया में तत्कालीन कम्युनिस्ट पार्टी के पूरे नेतृत्व ने सामूहिक रूप से इस्तीफ़ा दे कर एक नए युग की शुरूआत की।

1992 – चीन का घरेलू विमान दुर्घटनाग्रस्त, 141 लोगों की मौत।

1998 – एमाइल लाहौद ने लेबनान के राष्ट्रपति पद की शपथ ली।

1999 – एथेंस में सम्पन्न विश्व भारोत्तोलन चैंपियनशिप में भारत की कुंजुरानी देवी ने रजत पदक जीता।

2001 – नेपाल में माओवादियों ने सेना व पुलिस के 38 जवान मार डाले।

2006 – पाकिस्तान और चीन ने एक मुक्त व्यापार क्षेत्र संधि पर हस्ताक्षर किये तथा अवाक्स बनाने पर भी सहमति हुई।

2007 – पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ़ आठ वर्षों के निर्वासन के बाद स्वदेश पहुंचे।

2008- मालेगांव बम ब्लास्ट के मामले में आरोपी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने एटीएस द्वारा अश्लील सीडी दिखाने का आरोप लगाया।

2018 – भारतीय महिला मुक्केबाजी की सुपरस्टार एम सी मेरीकॉम (48 किग्रा) ने दसवीं महिला विश्व मुक्केबाजी चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीता।

2020 – भारत सरकार ने अली एक्सप्रेस, अलीपे कैशिअर, कैमकार्ड समेत 43 और चीनी मोबाइल ऐप पर पाबंदी लगाई।

जन्म

1622 – महान असमिया सेनापति लाचित बोरफुकन।

1806 – नरसिम्हा रेड्डी – भारत के प्रथम स्वतंत्रता सेनानी।

1877 – कवासाजी जमाशेदजी पेटिगरा – डिप्टी कमिश्नर बनने वाले पहले हिंदुस्तानी।

1881 – छोटूराम – भारत के स्वाधीनता सेनानी तथा राजनेता।

1899 – हीरा लाल शास्त्री – प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ तथा राजस्थान के प्रथम मुख्यमंत्री।

1929 – मोहम्मद शफ़ी क़ुरैशी – भारत के प्रमुख मुस्लिम राजनीतिज्ञों में से एक तथा बिहार, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल।

1936 – सैयदा अनवरा तैमूर – असम की प्रसिद्ध मुस्लिम महिला राजनीतिज्ञ तथा वहां की पूर्व मुख्यमंत्री।

1944- अमोल पालेकर, प्रसिद्ध अभिनेता और फ़िल्म निर्देशक।

1955 – इयान बॉथम – इंग्लैंड के पूर्व टेस्ट कप्तान और अब कमेंटेटर।

1961 – अरुंधति रॉय – अंग्रेज़ी की सुप्रसिद्ध लेखिका और समाजसेवी हैं।

1963 – मारोतराव कन्नमवार – महाराष्ट्र के दूसरे मुख्यमंत्री ।

2001 – अंचिता शेउली – भारतीय भारोत्तोलक हैं, जो 73 किलोग्राम भार वर्ग में प्रतिस्पर्धा करते हैं।

निधन

1675 – गुरु तेग बहादुर – सिक्खों के नौवें गुरु।

2003 – उमा देवी खत्री – हिंदी फिल्मों की मशहूर कॉमेडियन।

2019 – कैलाश चंद्र जोशी – भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ तथा मध्य प्रदेश के भूतपूर्व मुख्यमंत्री थे।

2020 – कल्बे सादिक – उत्तर प्रदेश में ‘ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड’ के उपाध्यक्ष व शिया धर्म गुरु ।

2025 – धर्मेन्द्र – हिन्दी फिल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता।

महत्वपूर्ण अवसर

  • राष्ट्रीय एकता दिवस (सप्ताह)।
  • राष्ट्रीय औषधि दिवस (सप्ताह)।

Leave a Reply