जम्मू, 12 नवंबर (हि.स.)। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने गुरुवार को लालफामकिमा क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास खेतों से एक डीजेआई मैट्रिक्स 300 ड्रोन बरामद किया। संदिग्ध ड्रोन की गतिविधि की सूचना मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि नीली और लाल बत्तियों वाला एक संदिग्ध ड्रोन आधी रात के आसपास बीएसएफ की 101 बटालियन के इलाके के ऊपर मंडराता हुआ देखा गया। हालांकि, नंदपुर स्थित वायु रक्षा प्रणाली (एडीएस) से किसी ड्रोन गतिविधि का पता नहीं चला। इसके बाद बीएसएफ ने इलाके में तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान कर्मियों ने सुबह लगभग 8:30 बजे अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगभग 700-800 मीटर अंदर खेतों से एक डीजेआई मैट्रिक्स 300 ड्रोन बरामद किया। ड्रोन को कब्जे में ले लिया गया और बाद में इसकी उत्पत्ति और अन्य विवरणों का पता लगाने के लिए आगे की जांच के लिए सीमा मुख्यालय, पलौडा भेज दिया गया।
