भोपाल एयरपोर्ट पर बिप्लब कुमार देब का भाजपा नेताओं ने किया स्वागत

अगरतला, 30 सितंबर: मध्य प्रदेश दौरे पर पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तथा सांसद बिप्लब कुमार देब का भोपाल एयरपोर्ट पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने स्वागत किया। इस दौरान भाजपा के विभिन्न पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

मध्य प्रदेश दौरे को लेकर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। एयरपोर्ट पर मौजूद भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने बिप्लब कुमार देब का गर्मजोशी से स्वागत किया।

उल्लेखनीय है कि बिप्लब कुमार देब वर्तमान में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव के रूप में संगठन से जुड़ी जिम्मेदारियां संभाल रहे हैं। भोपाल में उनके विभिन्न पार्टी कार्यक्रमों में शामिल होने की संभावना है।

Leave a Reply